महासमुन्द

कार को हाईवा ने पीछे से मारी ठोकर, दंपति घायल
26-Oct-2025 3:11 PM
कार को हाईवा ने पीछे से मारी ठोकर, दंपति घायल

महासमुंद, 26 अक्टूबर। रायपुर से सम्बलपुर ओडिशा जा रहे कार को हाईवा ने बिरकोनी परसवानी चौक के पास पीछे से ठोकर मार दी। जिससे कार में बैठे पति-पत्नी को चोट आई तथा कार पीछे की ओर से बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रार्थी ने सिटी कोतवाली में आरोपी हाईवा चालक के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

 प्रार्थी प्रकाश प्रिथवानी पिता स्व. बासुमल प्रिथवानी ने पुलिस को बताया कि वह कमल बिहार बी/128 सेक्टर 4 रायपुर थाना टिकरापारा का रहने वाला है। 24 अक्टूबर की शाम करीब 04 बजे वह अपने परिवार सहित अपने होण्डा कार क्र. सीजी 04 एमजे 9683 से ड्रायवर हरिकेश चौहान के साथ रायपुर से ओडिशा सम्बलपुर घूमने जा रहे थे। एनएच 53 रोड नरसवानी चौक बिरकोनी के पास करीब 05/15 बजे पहुंचे थे, कि पीछे से एक हाईवा एक क्रमांक सीजी 04 पीएफ 8363 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए प्रार्थी के कार को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे प्रकाश के सीने में अंदरूनी चोट लगी तथा उसकी पत्नी ममता प्रिथवानी के कमर में नंदरूनी चोट आयी है।

हाईवा की ठोकर से कार पीछे से पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी हाईवा चालक के विरूद्ध 184-लकेएस, 125(ए)-बीएनएस, 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट