महासमुन्द
दीपावली पर कवि सम्मेलन, दिल्ली के चिराग-मनीषा ने जमाया रंग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 अक्टूबर। गोवर्धन पूजा के दिन स्थानीय मेघ-बसंत कॉलोनी में आयोजित कवि सम्मेलन में हास्य,ओज,श्रृंगार सहित सभी रसों में कविताएं सुनाने के लिए अंतर राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित कवि चिराग जैन दिल्ली ने ख़ूब समां बांधा। शालीन हास्य के साथ अपनी श्रृंगारिक रचनाओं के लिए राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सुपरिचित कवयित्री मनीषा शुक्ला ने भी उनका भरपूर साथ दिया। महासमुंद नगर के गज़लकार औंंंंंंंंंंंंंंंंंर गीतकार अशोक शर्मा की रचनाओं ने भी श्रोताओं को प्रभावित किया।
कॉलोनी के संचालक धरमचंद,राजेश और ऋषभ श्रीश्रीमाल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन व्यंग्यकार ईश्वर शर्मा ने किया। कार्यक्रम में रायपुर के पूर्व विधायक और पूर्व महापौर स्वरूप चंद जैन, महासमुंद के पूर्व विधायक और पूर्व नपाध्यक्ष डॉ विमल चोपड़ा, निर्मला श्रीश्रीमाल, रंजना जैन, कविता श्रीश्रीमाल, डॉ मेमन, हुकुम चंद शर्मा, राजू कोमाखान, शायर हबीब समर बागबाहरा, गुमान चंद जैन, सुरेन्द्र मानिकपुरी, भागवत जगत,उमेश गिरी गोस्वामी, पूर्व पार्षद महेन्द्र जैन-संजय शर्मा, अधिवक्ता प्रलय थिटे, समाजसेवी पारस चोपड़ा, हेमंत मालू,किशोर चोपड़ा,सुरेश झाबक,शरद मालू,शायर मौलाना, याकूब कैसर,श्लेष चन्द्राकर,दिलीप चौरडिय़ा, मांगीलाल,उमेश शर्मा, श्रीश्रीमाल परिवार के सदस्यों सहित काफी संख्या में अनेक श्रोता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अशोक शर्मा ने जले खुशी के दीप सभी घर आंगन में खुशहाली हो, चिराग जैन ने जब भरत देहरी लांघ चले तो देह रह गई कैकयी, मनीषा शुक्ला ने झुर्री वाला चांद नहीं जब दर्पण को भायेगा सुनाया। लगभग तीन घंटे तक चले इस कवि सम्मेलन का समापन राजेश श्रीश्रीमाल के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। उन्होंने भविष्य में ऐसे स्तरीय कार्यक्रमों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।