महासमुन्द

धारदार हथियार से हमला, युवक गंभीर
24-Oct-2025 7:28 PM
धारदार हथियार से हमला, युवक गंभीर

महासमुंद, 24 अक्टूबर। पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम खरोरा में 3 लोगों ने गाली-गलौच करते हुए एक युवक से मारपीट की।

प्रार्थी ग्राम खैरा निवासी वेदप्रकाश चंद्राकर ने कोतवाली पुलिस को बताया कि टिकेश्वर चंद्राकर उसकी बुआ का लडक़ा है। गांव के फागुलाल विश्वकर्मा, होरी विश्वकर्मा और लोकेश्वर विश्वकर्मा शराब के नशे में मोहल्ले में गाली-गलौच कर रहे थे। जिसे टिकेश्वर से मना किया। इससे नाराज तीनों ने मिलकर पुरानी रंजिश चुनाव संबंधी बात पर गाली-गलौच करते हुए टिकेश्वर पर धारदार हथियार से प्राण घातक हमला कर दिया। जिससे टीकेश्वर चन्द्राकर के पेट में दोनों साइड एवं सिर में लगातार धारदार हथियार से मारकर गंभीर चोट पहुंचाया है।

टीकेश्वर चन्द्राकर को मारते देख गांव के केशव चन्द्राकर, टीकम चन्द्राकर, ललित चन्द्राकर एवं घर की महिलाएं एवं प्रार्थी द्वारा बीच-बचाव किया गया है। इस दौरान प्रार्थी एवं टीकम चंद्राकर को भी उनके द्वारा धारदार हथियार से मारा है एवं केशव चंद्राकर को हाथ मुक्का से मार रहा था।

आरोपियों द्वारा धारदार हथियार से मारने से टीकेश्वर चन्द्राकर को जिला अस्पताल महासमुंद में इलाज के लिए भेजा गया। टिकेश्वर चन्द्राकर के पेट से खून निकल रहा था जिसे उचित इलाज हेतु रायपुर ले गये हैं तथा केशव चन्द्राकर जिला अस्पताल में भर्ती है।  प्रार्थी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध बीएनएस की धारा 109-1, 3-5 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


अन्य पोस्ट