महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा विनय कुमार लंगेह कलेक्टर महासमुंद के मार्गदर्शन एवं रवि साहू अपर कलेक्टर व नोडल अधिकारी महासमुंद,विजय कुमार लहरे जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद के दिशा निर्देश में संचालित नवकिरण अकादमी में छत्तीसगढ़ पीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए 08 टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जायेगा।
जारी विज्ञप्ति में डी. बसंत साव जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी ने बताया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 को ध्यान में रखते हु टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जायेगा। जिसमें छत्तीसगढ़ पीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए 08 टेस्ट सीरीज क्रमश: 02नवंबर रविवार, भारतीय इतिहास छत्तीसगढ़ इतिहास 9नवंबर, संविधान पंचायती राज 16 नवंबर, विज्ञान अर्थशास्त्र आर्थिक सर्वेक्षण, कंप्यूटर 23 नवबर, भारत का भूगोल, छत्तीसगढ़ का भूगोल 30 नवंबर, दर्शनशास्त्र, करेंट अफेयर्स, कला संस्कृति, 14नवंबर, सामान्य अध्ययन, छत्तीसगढ़ का सामान्य अध्ययन 21 नवंबर, मेगा टेस्ट 02 सी सेट 28 दिसंबर को होगा। श्री साव ने आगे बताया टेस्ट सीरीज दिलाने के लिए इच्छुक परीक्षार्थियों के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 31अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है।
पीएससी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले इच्छुक परीक्षार्थियों द्वारा जानकारी प्राप्त करने और पंजीयन कराने कार्यालय नवकिरण अकादमी जिला ग्रंथालय भवन मिनी स्टेडियम परिसर में आकर संपर्क कर किया जा सकता है।