महासमुन्द
भाइयों का तिलक कर उतारी आरती, लंबी उम्र की कामना
24-Oct-2025 7:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,24अक्टूबर। भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक भाई दूज पर्व कल हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घरों में सुबह से ही पूजा-पाठ और पारंपरिक तिलक संस्कार की तैयारियां होती रहीं। ग्रामीण अंचल में भी बहनें पूजा की थाली सजाकर भाइयों के माथे पर तिलक कर आरती उतार लंबी उम्र की कामना की। यह क्रम देर रात तक चला। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार स्वरूप वस्त्र, मिठाई और आशीर्वाद दिया। बाजारों में भी पूजा सामान, उपहार खरीदने के लिए शाम तक चहल पहल थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे