महासमुन्द

लक्ष्य सवा लाख से ज्यादा: माह भर में मात्र 1173 राशन कार्डों की हो सकी जांच
24-Oct-2025 7:04 PM
लक्ष्य सवा लाख से ज्यादा: माह भर में मात्र 1173 राशन कार्डों की हो सकी जांच

15 नवंबर तक का समय और मिला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 24 अक्टूबर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले में चल रही संदिग्ध राशन कार्डांेके सत्यापन की गति अत्यंत कमजोर है। फलस्वरूप अब इसे कसावट के साथ करने तथा ऑनलाइन एंट्री करने संचालनालय की ओर से लगातार जिला प्रशासन को आदेश जारी हो रहे हैं। इसके तहत 22 अक्टूबर को अपर कलेक्टर ने सभी पंचायतों तथा नगर पालिकाओं को आदेश जारी एनएफएस के अंतर्गत संदिग्ध राशन कार्डों का भौतिक सत्यापन कराकर विभागीय पोर्टल में 15 नवंबर तक अपलोड करने के निर्देश दिये हैं।

मालूम हो कि प्रत्येक बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राशनकार्ड सत्यापन की समीक्षा की जा रही है। जिले में कुल 3 लाख राशन कार्ड हैं। माह मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद भर पूर्व ही संचालनालय भारत सरकार की ओर से महासमुंद जिले में 1लाख,51हजार 723 संदिग्ध राशन कार्डों की जांच के लिये आदेश जारी किया गया था। आदेश के तहत जांच में कुल 16645 राशन कार्ड फर्जी मिले।

इनमें से 6117 राशन कार्ड को रद्द किया जा चुका है। जबकि  अन्य को सुधारा गया है। अब 135078 राशन कार्ड कार्रवाई के लिये शेष है। इन कार्डों का भौतिक सत्यापन शीघ्र कराने के लिये अब शासन सख्त हो रही है। खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में चल रहे संदिग्ध राशन कार्डों की 6 लाख से अधिक आय,पीएम किसान अधिक आय, सकल कारोबार 25 लाख से 2.43 एकड़ वाले किसान इन गाइड लाइन के तहत कार्रवाई किया जाना है। लेकिन अनेक पालिकाओं और पंचायतों में कार्रवाई शुरू ही नहीं हो पाई है।

 

नगर पालिका महासमुंद में ही इनमें से एक भी गाइड लाइन के तहत कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। फलस्वरूप ग्रामीण के लिये कुल लक्ष्य 1लाख,32हजार 441 सत्यापन के लिये मिला था। इनमें से मात्र 558 पर ही कार्रवाई हुई। जबकि 1लाख,31हजार 757 राशन कार्ड अब भी कार्रवाई हेतु लंबित है।

जानकारी मिली है कि शहरी राशन कार्ड सत्यापन कार्यों में लापरवाही बरतने पर इस बार बड़े अधिकारियों को भी नोटिस मिल सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पालिकाओं और पंचायतों में लाखों की संख्या में सत्यापन किया जाना है। लेकिन अभी आंकड़े केवल दहाई अंकों में ही पहुंचे हैं। अनेक स्थानों पर तो यह भी नहीं हो पाया है।

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या महज पखवाड़े भर में 1लाख,37 हजार, 727 राशन कार्डों के विरूद्ध कार्रवाई हो पायेगी। यदि पखवाड़े भर में सत्यापन कार्य नहीं हो पाया तो बड़े अधिकारियों को नोटिस मिलने की संभावना है। राशन के लिये कुल 6585 लक्ष्य मिला था। लेकिन मात्र 615 के विरूद्ध ही कार्रवाई हो पाई अब भी 5970 राशन कार्ड पर कार्रवाई किया जाना शेष है।


अन्य पोस्ट