महासमुन्द
शहीदों के नाम दीये प्रज्वलित
23-Oct-2025 4:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 23 अक्टूबर। जिला मुख्यालय से लगे हुए ग्राम खरोरा के शहीद स्मारक में धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर उनसे आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना की।
मौके पर अमर वीर शहीदों के नाम से 13 दिये प्रज्वलित किए गए। ग्राम में रहने वाली पायल चंद्राकर ने बताया कि धनतेरस पर्व सभी के जीवन में उल्लास लेकर आता है। आरोग्य देने वाले आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना करने से अलौकिक शांति का अनुभव होता है। उन्होंने 13 दीये पीढ़ा पर रख नारियल, अगरबत्ती, झाडू़ और प्रसाद रखकर पूजा-अर्चना की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे