महासमुन्द
गोवर्धन पूजा पर गायों को खिलाई खिचड़ी
23-Oct-2025 4:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 अक्टूबर। गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिले के शहर व ग्रामीण अंचलों में पशुपालकों ने गाय को खिचड़ी खिलाई और प्रसाद वितरित किया।
नुरेन चंद्राकर ने परिवार संग खिचड़ी तैयार कर गायों को खिलाया, वहीं नयापारा क्षेत्र में ठेठवार यादव समाज के लोगों ने गाय की पूजा-अर्चना कर खिचड़ी खिलाकर परिवार सहित प्रसाद ग्रहण किया।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूजा-अर्चना कर पर्व मनाया गया। लोगों ने मवेशियों की जूठन को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। वहीं शाम को गौठानों में गोवर्धन पूजा की गई।
यादव समाज के लोग गोबर के बने गोवर्धन पर्वत पर गायों को चलाकर दोहे के साथ राऊत नाच पर खूब झूमे और एक-दूसरे को तिलक लगाकर की बधाई दी। जबकि ठेठवार यादव समाज आज मातर उत्सव मना रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे