महासमुन्द

वाहन की चपेट में ग्रामीण की मौत
22-Oct-2025 7:35 PM
वाहन की चपेट में ग्रामीण की मौत

महासमुंद, 22 अक्टूबर। आज सुबह लोहराकोट (सांकरा)के पास हाइवे में मोटर सायकल सवार को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। घायल को पिथौरा शासकीय अस्पताल हाइवे एम्बुलेंस 1033 द्वारा ले जाया गया। लेकिन वहां देखते ही डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम ग्राम सिंघनपुर (झलप) निवासी ललित ढीढी है, जो अपने ससुराल भजपुरी सांकरा जा रहा था ।-


अन्य पोस्ट