महासमुन्द

शहीदों को किया याद, दी श्रद्धांजलि
22-Oct-2025 5:17 PM
शहीदों को किया याद, दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 22अक्टूबर। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन परसदा में मंगलवार को पुलिस शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और एसपी आशुतोष सिंह, एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय, डीएसपी सारिका वैद्य समेत अन्य अधिकारियों व पुलिसकर्मियों, शहीदों के परिवारजनों, मीडिया प्रतिनिधियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में देशभर में शहीद हुए जवानों को याद किया गया।

कार्यक्रम के लिए पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक को फूलों से सजाया गया था। इस दौरान पुलिस जवानों ने अपने कंधे पर बंदूक रखकर, सिर झुकाकर और बैंड की थाप पर शहीद जवानों को सलामी दी।

एसपी आशुतोष सिंह ने कार्यक्रम में उद्बोधन दिया। उन्होंने जिले के अलावा देशभर में शहीद हुए जवानों को याद किया।


अन्य पोस्ट