महासमुन्द

घर-घर जाकर सुआ नृृत्य
19-Oct-2025 6:58 PM
घर-घर जाकर सुआ नृृत्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,19 अक्टूबर। सोमवार को दीपावली है और बाजार खूब अच्छी तरह से सजा हु्आ है। सडक़ों के किनारे और बाजार में घरों और वाहनों के लिए सजावटी सामान बिकने के लिए रखा गया है। इसी बीच छत्तीसगढ़ी सुआ नृत्य की भी बारी है। गांवों और शहरों में बच्चियां टोलियां बनाकर सुआ नृृत्य करते हुए घर-घर जाकर आशीष दे रही है। इस नृत्य गीत परंपरा के अनुसार बांस की बनी टोकरी में चावल रखकर उस पर मिट्टी का तोता अर्थात सुआ रखा जाता है। लोक मान्यता है कि टोकरी में विराजित सुआ की जोड़ी शंकर और पार्वती के प्रतीक होते हैं।


अन्य पोस्ट