महासमुन्द
चिकित्सकों का सम्मान समारोह
18-Oct-2025 4:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,18 अक्टूबर। शुक्रवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने निवास में चिकित्सकों का सम्मान समारोह आयोजित कर चिकित्सकों के कार्य के प्रति समर्पण एवं त्याग की सराहना की।
उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के बिना जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल लगता है और यही वजह है कि चिकित्सक को भगवान का दर्जा दिया जाता है। आगे कहा कि चिकित्सकों का जीवन केवल 8 या 10 घंटे की नौकरी नहीं होती। दिन के 24 घंटे में कभी भी उनकी जरूरत पड़ जाती है। मरीजों के शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना और उनका इलाज करना एक चिकित्सक का महत्वपूर्ण कर्तव्य होता है। जिनका निर्वहन एक चिकित्सक जीवन भर करता है। एक चिकित्सक कभी भी रिटायर नहीं होता है। वे हमेशा मरीज के दर्द को दूर करने के लिए तैयार रहते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे