महासमुन्द

स्टॉपर से टकराई बाइक, बैग में मिला गांजा
18-Oct-2025 3:39 PM
स्टॉपर से टकराई बाइक,  बैग में मिला गांजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,18 अक्टूबर। महासमुंद के ग्राम खम्हारपाली के आरटीओ चेक पोस्ट के पास स्टॉपर से टकराने पर बाइक सवार युवक सहित महिला और एक बच्चा घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची तो तीनों बेहोश थे। पुलिस ने बाइक चालक के बैग से गांजा बरामद किया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 15 अक्टूबर को हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। जहां एक महिला, पुरूष और बच्चा बेहोश पड़े थे। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी सरायपाली रवाना किया गया। आरोपी की बाइक के पास ही दो पि_ू बैग भी मिले। एक पि_ु बैग में 6.5 किलोग्राम और दूसरे में 6.5 किलोग्राम कुल 13 किलोग्राम गांजा मिला। पुलिस ने गांजा जब्त करने के साथ ही बाइक चालक के खिलाफ  केस दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट