महासमुन्द

छात्राओं को मिली साइकिल
17-Oct-2025 2:46 PM
छात्राओं को मिली साइकिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,17अक्टूबर। गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छपोराडीह में शासन की महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पाहार से किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह योजना छात्राओं के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है। जिन छात्राओं को अपने घर से स्कूल आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता थाए अब नहीं होता है। पढ़ाई में किसी प्रकार की कोई रुकावट न आए इसके लिए हमारी सरकार हमेशा प्रतिबद्ध है। 

इस योजना के माध्यम से हमारी बेटियों के शिक्षा के स्तर को बढ़ाने में मदद मिल रही है। इस अवसर पर अवसर पर महासमुंद नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, संदीप घोष, पवन पटेल, ग्राम सरपंच हीरालाल निषाद, ग्राम जलकी उपसरपंच उमेश साहू, शरद राव सहित स्कूल स्टाफ एवं छात्र.छात्राएं उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट