महासमुन्द

खेलकूद जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा-मुकेश यादव
16-Oct-2025 8:24 PM
खेलकूद जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा-मुकेश यादव

सोनासिल्ली में कबड्डी स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा,  16 अक्टूबर। समीप के ग्राम सोनासिल्ली में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश यादव थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि जीतराम यादव ने की। विशेष अतिथि के रूप में भारत दीवान ग्राम प्रमुख , लक्ष्मण यादव, पवन साहू घोच सरपंच, युगल किशोर यादव, यशवंत यादव, नेतराम चौधरी, मूलचंद साहू, रामदयाल निषाद, राजू जांगड़े, डागेश्वर यादव उपस्थित थे।

 पूर्व जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने देवी - देवताओं की पूजा-अर्चना कर स्पर्धा का शुभारंभ किया। इस दौरान सोना सिल्ली में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि खेलकूद जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कबड्डी जैसी पारंपरिक प्रतियोगिताएं युवाओं को स्वस्थ अनुशासित और ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक होती है।

 उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिये  , कबड्डी काफी लोकप्रिय खेल है प्राय: क्षेत्र के सभी ग्रामों में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होता ही है। कबड्डी खेल के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को सामने आने का अवसर मिलता है खेल से खिलाडिय़ों का सामाजिक आर्थिक शारीरिक तथा मानसिक विकास होता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के मिंटू ध्रुव, गरहण सेन, टेकलाल ठाकुर , देवनाथ रावत, खिलेश्वर बंजारे, दिलीप ध्रुव, परदेसी यादव, परमानंद ध्रुव, विनोद घृतलहरे, रूप लाल यादव, शोभाराम रावत का प्रमुख योगदान रहा।  कार्यक्रम का संचालन अभय प्रताप रावत एवं आभार प्रदर्शन जीतराम यादव ने किया।


अन्य पोस्ट