महासमुन्द

टीचर्स एसो. ने सौंपा ज्ञापन
16-Oct-2025 4:09 PM
टीचर्स एसो. ने सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,16अक्टूबर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला महासमुंद ने बुधवार को टेट की अनिवार्यता समाप्त करने और क्रमोन्नति का जनरल आदेश जारी करने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर छग के मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, शिक्षा सचिव और संचालक के नाम जिलाधीश को आवेदन सौंपा।

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 1 सितंबर 2025 को पारित निर्णय जिसमें 5 साल से अधिक सेवा देने वाले शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी को अनिवार्य किया गया है। मौके पर सुधीर प्रधान, शोभा सिंह देव, पूर्णानंद मिश्रा, केशव राम साहू, सादराम अजय व अन्य रहे।


अन्य पोस्ट