महासमुन्द

स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम
16-Oct-2025 4:07 PM
स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,16अक्टूबर। श्री राम दर्शन पब्लिक स्कूल ग्राम जंघ्ंाोरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार की जानकारियां साझा की गई। कहा गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति अगर फोन करके ओटीपी पूछता है तो ओटीपी ना बताएंं। किसी भी अनजान व्यक्ति फोन करके यह कहे की आपके नाम से एफआईआर  हो गया है, आपको जेल जाने से बचने के लिए आपको पैसा देना पड़ेगा, तो किसी भी प्रकार से कोई फोन पे गूगल पे के माध्यम से पैसा ना दें। बताया कि सोशल मीडिया का उपयोग करना जैसे कि किसी अनजान लिंक पर कभी भी क्लिक न करें।

 कोई पुलिस ऑफिसर, सीबीआई या जज, बैंक ऑफिसर या अन्य कोई अधिकारी बनकर वीडियो कॉल करे तो डरें नहीं।

 किसी भी तरह के ऐसे ऑफर जिसमें पैसा दुगुना करने का लालच दिया जाता है उन पर विश्वास ना करें। कोई भी ऐप्स प्लेस्टोर से ही डाउनलोड करें अनजान व्यक्ति को गूगल पे के माध्यम से पैसा ना भेजने व कोई भी सायबर अपराध घटित होने पर टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 में शिकायत दर्ज करने तथा बच्चों को गुड टच बेड टच एसेल्फ डिफेंस के संबंध में जानकारी दी गई। टोल फ्री नंबर 1930 के संबंध में छात्र छात्राए को शिकायत दर्ज करना बताया।

 उक्त कार्यक्रम में लगभग 400  की संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट