महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 अक्टूबर। जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर ग्राम लभरा कला के 500 से अधिक किसानों के नाम व खसरा नंबर गिरदावरी रिपोर्ट से गायब हैं। ऐसे में किसानों की चिंताएं बढ़ गई है। किसानों ने इसे लेकर जन चौपाल में गुहार लगाई तथा त्रुटि को लेकर शिकायत की।
किसानों ने बताया कि शासन ने 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने की तारीख तय कर दी है। लेकिन ग्राम लभरा कला के पांच सौ किसानों से अधिक किसान गिरदावरी रिपोर्ट में किसान का नाम नहीं होना व खसरा नंबर एवं नया रकबा शामिल नहीं होने से उनकी चिंताएं बढ़ गई हैं।
किसानों का ये कहना है कि गिरदावरी में त्रुटि के कारण सोसायटी में उनका नाम,खसरा नहीं दिखेगा। जिस कारण ये सारा किसान धान नहीं बिकेगा। इसी समस्या को लेकर किसान लामबंद होकर त्रुटिपूर्ण रिपोर्ट के सुधार की मांग की।
किसान रूपेश ध्रुव, राम गोपाल सिन्हा ने कहा कि सरकार ने नई गिरदावरी निकाली है और 13 अक्टूबर को हमारी पंचायत में सूची चस्पा कर दी।
चस्पा सूची में ग्राम लभरा कला के 500 से अधिक किसानों के नाम व खसरा नंबर गिरदावरी रिपोर्ट से गायब हैं। ऐसे में किसानों की चिंताएं बढ़ गई है।