महासमुन्द

तीन दिनी रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर
15-Oct-2025 3:31 PM
तीन दिनी  रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 अक्टूबर।
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा महासमुंद ने तीन दिवसीय जिला स्तरीय रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर सिरपुर में आयोजित की। इसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी के छात्राओं ने प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन एवं सहायक शिक्षक मौसमी चंद्राकर के सहयोग से सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र रेडक्रॉस के जूनियर्स को विद्यालय में सम्मान सहित वितरित किया गया। साथ ही जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में व्याख्याता रवि प्रकाश पात्रे के मार्गदर्शन एवं पुष्कर वर्मा के सहयोग से छात्र छात्राओं ने अपनी सहभागिता प्रोजेक्ट निर्माण, प्रश्न मंच में दिया। इनका भी प्रमाण पत्र के द्वारा सम्मान किया गया।  इस मौके पर व्याख्याता परस राम सिन्हा, नेशलाल धृतलहरे, संजय बारसागढ़े, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, भोजराम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान, सहायक शिक्षक उदेश्याम यादव, देवानंद चंद्राकर, मौसमी चंद्राकर, व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा, रईस मिर्जा, कार्तिक जांगड़े, ट्विंकल महिलांग, मंदाकिनी निषाद, मंजु चतुर्वेदी,अनामिका यादव, विज्ञान प्रदर्शनी में पूजा साहू, योगेश्वरी साह, धनेश्वरी सेन, गायत्री साह सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
 

 


अन्य पोस्ट