महासमुन्द

बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरा, फसलें प्रभावित
15-Oct-2025 3:19 PM
बारिश ने किसानों की मेहनत  पर पानी फेरा, फसलें प्रभावित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 15अक्बटूर। हाल ही में हुई लगातार बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। बीते दिनों क्षेत्र में हुई अत्यधिक वर्षा के कारण खेतों में खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। हवा और तेज बारिश के चलते कई जगहों पर फसलें पानी में भीग कर सडऩे लगी हैं, तो कहीं कटाई के लिए तैयार धान की बालियां गिरकर खराब हो रही हैं।

 

ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों का कहना है कि इस बार की बारिश ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में पानी भर जाने से फसलें गल-सड़ रही हैं और कटाई का काम भी ठप पड़ा है। कई किसानों की छोटी धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है।

फूलझर और भंवरपुर आसपास के क्षेत्रों में किसानों की स्थिति बेहद चिंताजनक बताई जा रही है। किसान अब सरकार और प्रशासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं, ताकि हुए नुकसान की भरपाई की जा सके।


अन्य पोस्ट