महासमुन्द
महासमुंद, 14 अक्टूबर। विरासत शिक्षा एवं संचार सेवायें इन्टैक नई दिल्ली के निर्देशन एवं छत्तीसगढ़ राज्य अध्याय मे मागदर्शन में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय विरासत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 12 अक्टूबर को रायपुर कंकालीपारा स्थित आनंद समाज वाचनालय के सभागार में संपन्न हुई। जिसमें स्थानीय वृन्दावन विद्यालय की विद्यालय के साथ नगर को गौरवान्वित किया है। मालूम हो कि विगत 25 जुलाई को इन्टैक महासमुन्द अध्याय द्वारा नवकिरण अकादमी के अध्यापन कक्ष में अध्याय स्तरीय क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की गई थी
जिसमें नगर स्थित 11 विद्यालयों के 110 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिसमें वृन्दावन विद्यालय के अमन यादव व नमन साहू की टीम ने पहला स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये अपना स्थान बनाया था।
जबकि इस बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से 8 अध्यायों की टीम शामिल हुई। जिसमें इन्टैक महासमुन्द अध्याय की ओर से वृन्दावन विद्यालय की टीम अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर आगामी दिसम्बर माह में नई दिल्ली में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए मुकम्मल मुकाम हासिल किया।
राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पंडित रविशंकर विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति डा. शिवकुमार पाण्डेय, अध्यक्षता कर रहे छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, राज्य संयोजक अरविन्द मिश्र ने प्रमाण.पत्र व विरासत ज्ञान संबंधी पुस्तिका प्रदान कर छात्रद्वय अमन यादव, नमन साहू व प्रभारी शिक्षक प्रवीण साहू को सम्मानित किया।
प्रश्नोत्तरी का संचालन डा. शिवी जोशी, सूत्र संचालन डॉ. राकेश तिवारी ने किया। निर्णायक दुर्गा महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ.लोकेश्वर प्रसाद सिन्हा थे। इस उपलब्धि पर विजित टीम को महासमुन्द अध्याय के संयोजक दाऊलाल चन्द्राकर, एसह.संयोजक बन्धु राजेश्वर खरे एवं अध्याय के सभी सदस्य, सराईपाली के संयोजक यशवंत चौधरी एवं वृन्दावन विद्यालय के संरक्षक एमआर विश्वनाथन, संचालिका सुजाता विश्वनाथन, प्राचार्या इन्दु मिश्रा,शिक्षक होमेश साहू, शिक्षिका अमृता चन्द्राकर, रेखा साहू, जागृति साहू, दीपशिखा गायकवाड़, नीरू मांझी, प्रभारी शिक्षिका सुषमा साहू एवं वृन्दावन विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में फतह हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ राज्य का परचम लहराने की शुभकामनाएं दी है।