महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 अक्टूबर। जिले के तेंदूकोना क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम कुम्हारीमुड़ा में रविवार रात ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता का समापन किया गया। इसमें दूर दराज के बहुत ही टीमों ने बढ़ चढक़र भाग लेकर अपना दम खम दिखाया।
फ ाइनल मुकाबला बगारपाली और नरतोरी के मध्य रोमांचक रहा, जिसमें मैच टाई हो गया। फिर सुपर रेड में बगारपाली ने लास्ट सर्विस 1 प्वाइंट से लीड लेकर जीत हासिल कर प्रथम विजेता बनी। प्रथम पुरस्कार बगारपाली टीम को 10 हजार, ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह द्वितीय पुरस्कार नरतोरी को 7 हजार, तृतीय पुरस्कार कसहीबाहरा को 5 हजार, चतुर्थ पुरस्कार बांदूमुड़ा को 3 हजार, पंचम पुरस्कार हरदी को 2 हजार रुपए और षष्ठम पुरस्कार जगदीशपुर को 1 हजार रुपए के साथ सभी टीमों को क्रमश: ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि रमेश साहू, अध्यक्ष साहू समाज कौडिय़ा, अध्यक्ष राजेश्वरी संजय बरिहा सरपंच, नर्मदा तुलाराम ध्रुव, देवकी टेकराम साहू, प्रेम शंकर पटेल, लक्ष्मीकांत साहू, रोहित पटेल, चूड़ामणि ठाकुर, किरण ठाकुर, कल्याण सिंह बरिहा, मदन ठाकुर, महारथी साहू, सोनसिंग ठाकुर, सुरेन्द्र ठाकुर, करण यादव, राजा राम पटेल, हेमंत दीवान सहित अन्य मौजूद थे।