महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14अक्टूबर। धान खरीदी की तिथि घोषित होने के बाद चॉइस सेंटर में बड़ी संख्या में किसान एग्रीस्टेक पंजीयन करने के लिए जुट रहे हैं। लेकिन उम्र दराज, लकवा ग्रस्त तथा संयुक्त खाताधारक किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन नहीं हो पा रहा है। दरअसल पोर्टल कुछ किसानों का थंब नहीं ले रहा तो कुछ के आंखों के रेटिना को भी स्कैन नहीं कर पा रहा। वहीं अनेक ऐसे भी हैं जिनकी न तो आंखें स्कैन हो रही न थंब। ऐसे में बिना पंजीयन के किसान धान विक्रय नहीं कर पाएंगे।
पीढ़ी निवासी किसान नंदूराम निषाद का आधार लिंक नहीं हुआ है। उनके अंगूठे की रेखाएं मिट चुकी हैं। अत: पोर्टल में पंजीयन नहीं हो पा रहा है। नंदू राम के परिजन जालन निषाद कहते हैं कि पटवारी कार्यालय तथा तहसीलदार कार्यालय के अनेक चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। ओटीपी भी जारी नहीं हो पा रहा है और न ही बी.वन खसरा मैच हो रहा।
ग्राम अछोली निवासी खोलबाहरा राम साहू बीते कुछ माह से लकवा ग्रस्त हंै। 85 वर्ष की आयु होने की वजह से उनकी अगुलियों की रेखाएं जवाब दे चुकी है। इनकी आंखों की रेटीना स्केन नहीं हो पा रही। अनेक बार उन्हें आधार तथा चॉइस सेंटर में लग गये। लेकिन कुछ नहीं हो पाया। खोलबाहरा के पौत्र ने बताया कि एग्रीस्टेक में नॉमिनी का भी विकल्प नहीं है। उसने बताया कि अनेक किसान ऐसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
एफ आर कश्यप उप संचालक कृषि महासमुंद का कहना है कि 31 अक्टूबर तक का समय है। एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने के लिए लेकिन राजस्व रिकॉर्ड संशोधन नहीं होने से किसानों को समस्या हो रही है। जिले में कुल धान बेचने वाले किसानों के हथेलियों में कुल 10 फिंगर स्केन होगी ही। यदि अंगुलियां स्केन नहीं हुई तो आंखें स्कैन होगी। इसके बाद भी यदि नहीं हो पा रहा तो यह गंभीर विषय है। संचालनालय से पूछकर ही कुछ बता पाउंगा। पीढ़ी निवासी किसान नंदूराम निषाद का आधार लिंक नहीं हुआ है। उनके अंगूठे की रेखाएं मिट चुकी हैं। अत: पोर्टल में पंजीयन नहीं हो पा रहा भी जारी नहीं हो पा रहा है और न ही बी.वन खसरा मैच हो रहा।एफ आर कश्यप उप संचालक कृषि महासमुंद का कहना है कि 31 अक्टूबर तक का समय है। एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने के लिए लेकिन राजस्व रिकॉर्ड संशोधन नहीं होने से किसानों को समस्या हो रही है। जिले में कुल धान बेचने वाले किसानों के हथेलियों में कुल 10 फिंगर स्केन होगी ही। यदि अंगुलियां स्केन नहीं हुई तो आंखें स्कैन होगी। इसके बाद भी यदि नहीं हो पा रहा तो यह गंभीर विषय है।
संचालनालय से पूछकर ही कुछ बता पाउंगा।