महासमुन्द

हैंडबॉल स्पर्धा में महासमुंद के 12 खिलाडिय़ों का चयन
13-Oct-2025 3:54 PM
हैंडबॉल स्पर्धा में महासमुंद  के 12 खिलाडिय़ों का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,13अक्टूबर। राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में महासमुंद जिले के 12 खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। चयनित खिलाडिय़ों बालक में लोकेश चौहान, हनी बेलदार, मनीष यादव, पुष्कर साहू, कान्हा ध्रुव, अक्षत स्वामी, दीपांशु दुबे, बालिका में ईरम फातिमा, श्रुति निषाद, रामेश्वरी यादव व शीतल सिन्हा ईश्वरी साहू शामिल हंै।

 

सभी खिलाड़ी कबीरधाम में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल हैंडबॉल बालक, बालिका अंडर 19 प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। रविवार को राज्य स्तरीय के लिए चयनित खिलाड़ी कबीरधाम के लिए रवाना हुए। रायपुर जोन के कोच सैयद इमरान अली नेतृत्व में महासमुंद जिला की ओर से रायपुर जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे।

महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के कोच एवं सचिव सैयद इमरान अली ने बताया कि महासमुंद में विगत दिनों आयोजित संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने के आधार पर महासमुंद से 12 खिलाडिय़ों का चयन किया गया।

इस अवसर पर योगेश्वर राजू सिन्हा विधायक महासमुंद विधानसभा, प्रदीप चंद्राकर अध्यक्ष जिला हैंडबॉल संघ महासमुंद ने चयनित सभी हैंडबॉल खिलाडिय़ों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपनी ओर से अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।


अन्य पोस्ट