महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 अक्टूबर। मानसून की वापसी के दौरान हो रही बारिश से भंवरपुर, सागरपाली, रोहिना, लंबर क्षेत्र के किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। बीते शुक्रवार और शनिवार शाम को हुई मूसलाधार बारिश से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है किं जिस समय बारिश की आवश्यकता थी उस समय बारिश हुई नहीं अब धान कटाई का समय आ गया तो बेमौसम बारिश हो रही है। बारिश की वजह से जहां तरह-तरह की कीट व्याधि का प्रकोप देखने को मिल रहा है। वहीं धान कटाई भी प्रभावित हो रही है। किसानों ने बताया कि बारिश इतनी ज्यादा हो गई है कि खेतों का पानी निकासी होने के बाद किसानों को अंदाजा हो पाएगा कि आखिर बीमारियों और बारिश से कितना नुकसान हुआ है। बालियों से लदे धान के पौधे अब खेतों में गिरसडऩे लगा है। खेतों में इतना पानी भर गया है कि गिरे हुए धान के पौधे पानी में डूबे हुए हैं। कई खेतों में इतना पानी भरा हुआ है खेत नाले के रूप में तब्दील हो गए हैं। किसानों की मानें तो बहारा नार के खेतों का पानी निकासी में कम से कम हफ्ते महीने का समय लगेगा। एक तरफ किसान बारिश से परेशान हैं तो दूसरी तरफ तरह-तरह व बीमारियों से परेशान है।
खेतों में तनाछेदक, माइट्स और माहो के हमलों से किसानों का जीना हराम हो गया है। बार-बार दवा छिडक़ाव करने के बाद भी बीमारियों पर नियंत्रण नहीं हो रहा है। ऐसे में किसान करे तो करें क्या, समझ नहीं आ रहा है। दवा छिडक़ाव के लिए एक तो समय साथ नहीं दे रहा है दूसरे मजदूरों की कमी के कारण से किसानों को खुद दवा छिडक़ाव करने खेतों में उतरना पड़ रहा है। बारिश और बीमारी से धान की फसल को व्यापक नुकसान पहुंचने की आशंका है।