महासमुन्द

जोक नदी में मिली लाश, नहीं हो सकी पहचान
13-Oct-2025 3:15 PM
जोक नदी में मिली लाश, नहीं हो सकी पहचान

महासमुंद,13अक्टूबर। कोमाखान थाना के ग्राम खट्टी और सराबोंग के बीच जोंक नदी में 9 अक्टूबर को एक अज्ञात शव तैरते हुए मिला। कोटवार के सूचना पर टुहलू चौकी प्रभारी और स्टाफ  ने मौके पर पहुंच मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नदी में मिले अज्ञात शव की उम्र करीब 52 साल का है। उक्त लाश की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। शव के वारिसान का अभी तक कोई पता नहीं है। उक्त अज्ञात शव का पता चलने पर चौकी टूहलु थाना कोमाखान को सूचना देने की अपील लोगों से की गई है।


अन्य पोस्ट