महासमुन्द

बाइक पार
12-Oct-2025 10:57 PM
बाइक पार

महासमुंद, 12 अक्टूबर। महासमुंद के ग्राम अछोली के लीला चौक के पास बाइक की पेट्रोल खत्म हो जाने पर बाइक खड़ी कर दोस्तों के साथ पैदल घूमने निकले युवक की बाइक चोरी हो गई। मामला तुमगांव थाना क्षेत्र की है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम अछोली निवासी लक्ष्मीचंद बंजारे ने बताया कि 16 सितंबर को रात करीबन 10 बजे वह खाना खाने के बाद अपने दोस्तों के साथ अपनी बाइक एचएफ  डीलक्स सीजी 04 क्यूडी 8397 से भोरिंग रोड की तरफ  घूमने जा रहा था। लीला चौक के पास गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो जाने से वे गाड़ी वहीं पास नीम पेड़ के नीचे रखकर चाबी के साथ लेकर पैदल चले गए। करीबन 11.30 बजे वापस जाकर देखे तो बाइक किसी ने चोरी कर ली थी।


अन्य पोस्ट