महासमुन्द

तन्मय शर्मा को गोल्ड
10-Oct-2025 3:04 PM
तन्मय शर्मा  को गोल्ड

महासमुंद,10अक्टूबर। वेडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्यनरत कक्षा आठवीं के छात्र तन्मय शर्मा ने छत्तीसगढ़ जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता जो धमतरी जिले में 4 एवं 5 अक्टूबर को खेला गया था जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त कर मेडल हासिल करके शाला परिवार को हर्षित एवं गौरवान्वित किया है। उनकी इस सफलता पर शाला के प्राचार्य रेव्ह.फादर देवानंद बाघ, खेल प्रभारी छन्नूलाल साहू सहित समस्त शिक्षक-शिक्षकों ने बधाई दी।


अन्य पोस्ट