महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10अक्टूबर। स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर कल 8 अक्टूबर को खरोरा स्थित मेडिकल कॉलेज के बैठक कक्ष में चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं स्वायत्तशासी बॉडी के प्रदेश सरकार द्वारा नामांकित सदस्य डॉ. विमल चोपड़ा ने मेडिकल कॉलेज महासमुंद की विभिन्न समस्याओं को जानने के लिए डीन सहित विभिन्न लोगों से चर्चा की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सी-आर्म मशीन और सीटी स्कैन मशीन जैसी महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों की खरीदी की समस्याएं बताई। सीटी स्कैन, सी आर्म मशीन, भर्ती और जो भी बिंदु है सभी चीजों का इसके लिए लिखा जा चुका हैए लेकिन अभी भी अनुमति नहीं मिलने के कारण रुका हुआ है। विभाग में राशि की कमी नहीं है। इन सब के लिए जो राशि है, वह आवंटित हो चुकी है। लेकिन अनुमति नहीं मिली है। भर्ती के लिए तीसरे और चौथे ग्रेड कर्मचारियों की आवश्यकता है। फंड भी उपलब्ध है, लेकिन शासन से आरक्षण रोस्टर नहीं मिलने के कारण ये संविदा नियुक्ति रुकी हुई है। छात्रों के लिए हॉस्टल व्यवस्था हेतु वन विभाग के कैंपस की अनुमति की आवश्यकता भी बताई गई। जिस पर डा. चोपड़ा ने आश्वस्त किया कि सभी महत्वपूर्ण विषयों और समस्याओं का निराकरण हो इसके लिए सभी मुद्दों को शासन के समक्ष रखेंगे। बैठक के दौरान डा. चोपड़ा ने सीजीएमएससी के अध्यक्ष दीपक मस्के से फोन पर बात की और उन्हें सभी विषयों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के बाद सब समस्याओं का निराकरण तत्काल करेंगे। डा. चोपड़ा के मुताबकि नया मेडिकल कॉलेज के लिए रास्ते मेें भी दिक्कते है। हॉस्टल के विषय में डा. चोपड़ा ने कलेक्टर और डीएफओ से भी चर्चा की। बैठक में डॉ.रेणुका गहिने अधिष्ठाता, डा. बसंत माहेश्वरी संयुक्त संचालक व सह अधीक्षक डा.् अलखराम वर्मा प्राध्यापक फिजियोलॉजी, डॉ. राजीव खरे प्राध्यापक मेडिसिन, डॉ.नरेंद्र नरसिंह सह प्राध्यापक सर्जरी, डा. नेहा ठाकुर सह अध्यापक प्रसूति विभाग और डा. नेहा अग्रवाल सह प्राध्यापक दंत रोग विभाग सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।