महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 अक्टूबर। ग्राम कौंवाझर के पास स्थित कोडार डैम में पूर्व पार्षद के पति की की डूबने से मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी मिली है कि मृतक डैम में घूमने के लिए गया हुआ था। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव को डैम में तैरते देख थाने में सूचना दी। मृतक महासमुंद शहर स्थित छत्तीसगढ़ बीज भंडार के मालिक थे।
फिलहाल मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक भाजपा के पूर्व पार्षद डाकेश्वरी चन्द्राकर के पति थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक विजय चन्द्राकर पिता जीवधनलाल महासमुंद पुराना सिविल लाईन महासमुंद के रहने वाले थे। दोपहर 2 बजे घर से परिजनों को थोड़ी देर घूमकर आ रहा हूं, कहकर निकले थे। घर से वे कोडार डैम चले गए।
लोगों ने देखा कि उनकी स्कूटी डैम के किनारे खड़ी थी। काफी देकर तक स्कूटी को डैम किनारे खड़े देख ग्रामीण पास जाकर देखे तो डैम में लाश तैरते दिखाई दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुमगांव थाने में दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर डैम से शव को बाहर निकाला। जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। जांच अभी जारी है।