महासमुन्द

जीएच रायसोनी रेपिड शतरंज स्पर्धा पिथौरा में महासमुंद जिले के खिलाड़ी लेंगे भाग
09-Oct-2025 6:05 PM
 जीएच रायसोनी रेपिड शतरंज स्पर्धा पिथौरा में महासमुंद जिले के खिलाड़ी लेंगे भाग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 9 अक्टूबर। जी.एच. रायसोनी  स्पोर्ट्स एंड कल्चरल  फाउंडेशन व कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन की संयुक्त पहल व छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में जिला शतरंज संघ महासमुंद द्वारा जी एच रायसोनी  मेमोरियल एक दिवसीय रेपिड शतरंज स्पर्धा का आयोजन पिथौरा के एक निजी पैलेस में किया जा रहा है।

जिला शतरंज संघ महासमुंद के सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक हेमन्त खुटे ने जानकारी देते हुए बताया कि जी.एच. रायसोनी  स्पोर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन व कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन  द्वारा  महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ में शतरंज खेल को बढ़ावा देने तथा खिलाडिय़ों को  एक प्लेटफॉर्म देने के उद्देश्य से यह आयोजन कराया जा रहा है, ताकि खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर शतरंज के क्षेत्र में आगे बढ़ सके।

जी.एच. रायसोनी व कल्पना प्रकाश फाउंडेशन के मंशानुरूप जिला शतरंज संघ महासमुंद द्वारा पहल करते हुए 27 अक्टूबर को पिथौरा  में एक दिवसीय रैपिड शतरंज स्पर्धा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिला में इस तरह की यह पहली स्पर्धा है। इससे पहले जिला में  क्लासिकल फॉर्मेट पर प्रतियोगिताएं होती रही है।

इस स्पर्धा में तीस हज़ार रुपये की नगद राशि बतौर स्पर्धा के टॉप - 10 खिलाडिय़ों को प्रदाय किये जाएंगे। इनामों का विवरण इस प्रकार है- पहला  9100 व ट्रॉफी, दूसरा  7100 व ट्रॉफी , तीसरा  5100 व ट्रॉफी, चौथा  3100 व  मोमेंटो, पांचवा  1100 व मोमेंटो, छठवां से दसवां स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को 500-500 रुपये व मेडल।

इसी तरह से अन्य आकर्षक पुरस्कार के तहत बेस्ट वेटरन हेतु 500 व ट्रॉफी, बेस्ट फीमेल 1000 व ट्रॉफी, यंगेस्ट प्लेगर  500 व ट्रॉफी।  विविध आयु समूहों के तहत  अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 में प्रथम व दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस रैपिड टूर्नामेंट में केवल महासमुंद जिला के खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। स्पर्धा में हिस्सा लेने हेतु से 300 प्रवेश शुल्क रखा गया है।

प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर शाम 5 बजे तक निर्धारित है। इसके पश्चात 250 विलंब शुल्क  के साथ 26 तारीख शाम 5 बजे तक खिलाड़ी एंट्री ले सकते हैं। यह प्रतियोगिता स्वीस लीग पद्धति से सात चक्रों में खेली जाएगी।

प्रत्येके खिलाडिय़ों को टाइम कंट्रोल के तहत 15- मिनट 5 सेकंड का इंक्रीमेंट दिया जाएगा।

स्पर्धा के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर दुर्ग के रॉकी देवांगन तथा उप मुख्य निर्णायक महासमुंद के चंदन विश्वकर्मा होंगे।

स्पर्धा संबधी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए खिलाड़ी जिला शतरंज संघ के सचिव हेमंत हेमंत खुटे, उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव संयुक्त सचिव राम कुमार विश्वकर्मा एवं यशवंत चौधरी  से सम्पर्क कर सकते हैं। सभी प्रतिभागियों को ई- सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।


अन्य पोस्ट