महासमुन्द
धान में मकड़ी माइट रोग का प्रकोप बढ़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 अक्टूबर। इन दिनों धान की फसल में शीत ब्लास्ट् से प्रति एकड़ दवा छिडक़ाव में अतिरिक्त खर्च बढ़ा है। किसानों को पैदावार में 10 से 15 फीसदी गिरावट की आशंका है। साथ ही धान की फसल में छोटी मकड़ी जिसे वैज्ञानिक रूप से माइट कहा जाता है, का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। यह सूक्ष्म कीट सामान्य आंखों से दिखाई नहीं देता। लेकिन दाने बनने की अवस्था में धान के दूध को चूस लेता है। जिससे बालियां हल्की रह जाती हैं और दाने बदरा बन जाते हैं। जब तक लक्षण दिखाई देते हैं, तब तक फसल को गंभीर नुकसान हो चुका होता है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार यह रोग बाली मकड़ी पैनिकल माइट नामक कीट से होता है, जो गर्म और उमस भरे मौसम में तेजी से फैलता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अग्रिम छिडक़ाव ही इस माइट रोग से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। इसके रोकथाम के लिए दाना भरने के पहले प्रोपरगाइट द्रव 57 प्रतिशत की 300 मिली या डाइकॉफोल द्रव 18.5 प्रतिशत की 400 मिली, या ओरामाइट 250 एमएल मात्रा प्रति एकड़ पानी में घोलकर छिडक़ाव करें। किसान खेत में नमी बनाए रखें। सूखे के दौरान सिंचाई का अंतराल न बढ़ाएं।
जिले गर्मी, उमस और रुक.रुककर हो रही बारिश के कारण इस बार धान की फसल में शीत ब्लास्ट बीमारी तेजी से फैल रही है। जिस खेत के धान फसल में शीत ब्लास्ट लगा था उसमें भूरा माहो का प्रकोप बढ़ गया है। खेतों में रोग का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि किसानों को बार.बार दवाई का छिडक़ाव करना पड़ रहा है। एक बार शीत ब्लास्ट में दवा छिडक़ाव में ही प्रति एकड़ 800 से 1100 रुपए तक की लागत आ रही है। जबकि भूरा माहो बीमारी में एक बार दवा छिडक़ाव में 1000 से 1200 रुपए का खर्च हो रहा है। जिससे खेती की लागत में वृद्धि हो गई है। समय पर दवाई का छिडक़ाव करने के बावजूद रोग पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। जिससे फसल की ग्रोथ पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
किसानों ने बताया कि शीत ब्लास्ट से पहले धान के पत्ते पीले होकर सडऩे लगते हैं। और धीरे-धीरे पौधा कमजोर पड़ जाता है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि शीत ब्लास्ट की रोकथाम के लिए खेत में पानी का ठहराव न होने दें और नाइट्रोजन की मात्रा संतुलित रखें। रोग की स्थिति में ट्राइसाईक्लाजोल 75 डब्ल्यूपी की 120 ग्राम मात्रा प्रति एकड़ या काबेंडाजिम 50 डब्ल्यूपी की 250 ग्राम मात्रा प्रति एकड़ अथवा डाईफेनोफांस 50, ईसी की 400 मिली प्रति एकड़ दवा का छिडक़ाव करना चाहिए। वहीं भूरा माहू नियंत्रण हेतु इमिडाक्लोप्रिड 17.8 एसएल की 200 मिली या थॉयमेक्साम 25 डब्ल्यूजी की 100 ग्राम प्रति एकड़ मात्रा का प्रयोग प्रभावी रहता है।
कृशि वैज्ञानिकों का कहना है कि धान की पत्तियों के सडऩे के बाद उनमें भूरा माहो लगना आम बात है। जिससे फसल की स्थिति और बिगड़ जाती है। शीत ब्लास्ट बीमारी के कारण नए पत्ते नहीं निकल पा रहे हैं और पौधे पूरी तरह विकसित नहीं हो रहे हैं। बसना क्षेत्र के खेतों में सरना किस्म का धान अधिक लगाया जाता है और इसी किस्म में इस बार बीमारी का प्रकोप सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है।
वहीं छोटे किस्म के वेराइटी सिल्की एवं 1010 धान में माईट मकड़ी की शिकायत आ रही है। जिससे धान के दानों में दुध का भराव नहीं हो पाता। फलस्वरूप दानों में बदरा की संख्या बढ़ जाती है। किसानों के लिए बड़ी चुनौती है कि माईट की दवा रोग के लक्षण दिखाई देने से पहले छिडक़ाव करना पड़ता है। जबकि लक्षण दिखाई देने के बाद कोई दवा कारगर साबित नहीं होता। क्षेत्र के किसानों के अनुसार शीत ब्लास्ट फफूंद जनित रोग है, जो पत्तों पर छोटे भूरे धब्बों से शुरू होकर धीरे.धीरे पूरे पौधे को सड़ा देता है। यदि समय रहते नियंत्रण न किया जाए तो फसल की उपज में 10 से 15 प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है। किसानों ने बताया कि वे एक से दो बार दवाई का छिडक़ाव कर चुके हैं परंतु रोग नियंत्रण में नहीं आ रहा है। कुछ किसान तो तीन बार तक छिडक़ाव कर चुके हैं। जिससे खेती की लागत में भारी इजाफा होते जा रहा है। वहीं उत्पादन में कमी आने से किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
किसानों का कहना है कि इस वर्ष रुक.रुक कर बारिश, तापमान में उतार.चढ़ाव और अत्यधिक उमस के कारण फफूंद जनित रोगों के फैलने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। जिससे शीत ब्लास्ट का प्रकोप पिछले वर्षों की तुलना में अधिक देखा जा रहा है। किसानों ने शासन से मांग की है कि क्षेत्र में बीमारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आवश्यक दवाइयों पर सब्सिडी दी जाए और राहत राशि उपलब्ध कराई जाएए ताकि किसानों को नुकसान की भरपाई हो सके।