महासमुन्द

2 पक्षों में खूनी संघर्ष: 8 घायल, 1 गंभीर सरपंच व उसका भाई समेत 9 गिरफ्तार
09-Oct-2025 3:17 PM
2 पक्षों में खूनी संघर्ष: 8 घायल, 1 गंभीर   सरपंच व उसका भाई समेत 9 गिरफ्तार

देवरीकला डांस स्पर्धा में विवाद से मचा बवाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 9 अक्टूबर। महासमुंद जिले के लगकर बलौदाबादार जिला बार्डर पर स्थित गांव देवरीकला में आयोजित डांस प्रतियोगिता के दौरान पुराने विवाद के कारण परसों रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ और इस हमले में कुल लोग घायल हुए हैं। जिनमें एक की हालत गंभीर है। घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूटा और उन्होंने कसडोल थाने का घेराव करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

कसडोल पुलिस ने इस मामले में सरपंच बालेश्वर वैष्णव, उसके भाई दिलेश्वर वैष्णव समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन अपचारी बालक भी शामिल हैं।  पुलिस की मानें तो देवरीकला और देवरीखुर्द गांवों के बीच पिछले कुछ समय से आपसी रंजिश चल रही थी। दोनों गांवों के बीच जमीनी विवाद और राजनीतिक तनातनी के कारण कई बार कहासुनी हो चुकी थी। दशहरा के दिन डांस प्रतियोगिता के दौरान पुराने विवाद ने तूल पकड़ा। इस दौरान मौके पर ही दोनों गांवों के युवकों के बीच टकराव हो गया। दोनों गांव के कुछ युक्क आपस में उलझ गए। माहौल इतना गरमाया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले के दौरान गांव में अफरा.तफरी मच गई। मंच पर मौजूद बच्चे और महिलाएं सुरक्षित जगह भागने लगे। कुल 4 लोग घायल हुए। जिनमें एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई। सिविल सर्जन डॉ अशोक वर्मा के मुताबिक कन्हैया रात्रे देवरीखुर्द का रहने वाला है उसके गले की नस काट गई है। वर्तमान में यह ठीक है। जिसे जिला अस्पताल बलौदाबाजार में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है। अन्य मामलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काढील में प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया है। पुलिस गांव में लगातार पेट्रोलिंग कर रही है।

 

घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और थाने का घेराव किया। इस मामले में कल दोपहर दो बजे एफआईआर दर्ज हुई। इसके बाद थाना प्रभारी शशांक सिंह ठाकुर ने मीडिया और ग्रामीणों के दबाव के बाद आरोपी सरपंच बालेश्वर और उसके भाई समेत 9 लोगों की गिरफ्तार किया है।


अन्य पोस्ट