महासमुन्द

विद्यार्थियों ने पालकों संग जड़ा स्कूल में ताला
08-Oct-2025 3:54 PM
विद्यार्थियों ने पालकों संग जड़ा स्कूल में ताला

 कहा-जब तक शिक्षक की पोस्टिंग नहीं होगी, हटेंगे नहीं 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,8 अक्टूबर। महासमुंद जिले में लचर शिक्षा व्यवस्था को लेकर छात्र और उनके अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा है। शिक्षक की कमी के कारण प्रभावित हो रहे पढ़ाई से चिंतित अभिभावकों ने स्कूल के मेन गेट में ताला जडक़र जमकर नारेबाजी की। नाराज परिजनों ने कहा कि जब तक स्कूल में टीचर की पोस्टिंग नहीं हो जाती, तब तक स्कूल के गेट से ताला नहीं खुलेगा। स्कूल के गेट में ताला जडऩे और अभिभावकों की नाराजगी की खबर के बाद शिक्षा विभाग में हडक़ंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक यह मामला महासमुंद जिला के शासकीय प्राथमिक शाला भावा का है। बताया जा रहा है कि यहां कक्षा पहली से पांचवी तक बच्चों की दर्ज संख्या 35 है। वहीं बच्चों को पढ़ाने के लिए 2 शिक्षक पदस्थ हंै। लेकिन एक शिक्षक पिछले कई महीनों से छुट्टी पर ही है। ऐसे में एक शिक्षक के कंधे पर सभी पांच कक्षा की जवाबदारी होने से बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है। ग्रामीणों द्वारा बार बार इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई हल नहीं हो सका।ंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंं तो ग्रामीणों ने यह तरीका अपनाया। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे का कहना है कि आदेश मिलते ही उक्त स्कूल में शिक्षक भेज दिया जाएगा।


अन्य पोस्ट