महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,7अक्टूबर। जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन करते हुए कल बिजली दफ्तर का घेराव कर बिजली बिल हाफ योजना बहाल करो, जनता पर महंगाई का बोझ बंद करो जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। खिलावन बघेल शहर अध्यक्ष ने इस दौरान कहा कि जनता के हित में चलाई जा रही बिजली बिल हाफ योजना को बंद करना और लगातार बिजली दरों में बढ़ोतरी करना आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने जैसा है। घेराव कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने आरोप लगाया कि पहले मुफ्त या आधी दर में मिलने वाली बिजली को अब महंगे दरों पर बेचना जनता के साथ धोखा है। कृष्ण चंद्राकर पूर्व नपा उपाध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार को आम नागरिकों के दुख दर्द से कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार शीघ्र ही ष्बिजली बिल हाफ योजनाष् को पुन: लागू नहीं करती और बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी को वापस नहीं लेती तो आने वाले समय में कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। प्रदर्शन पश्चात कांग्रेसजनों ने कार्यपालन अभियंता ;विद्युत वितरण केंद्रद्ध को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। बिजली बिल हाफ योजना को तुरंत बहाल करने, बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेकर जनता को राहत देने सरकार द्वारा हाफ बिजली बिल हाफ योजना के तहत 400 यूनिट की सीमा को समाप्त कर बेतहाशा मूल्य वृद्धि को कम करने आदि मांगे ज्ञापन में शामिल हैं। घेराव में ढेलू निषाद ग्रामीण अध्यक्ष, खिलावन साहू ग्रामीण अध्यक्ष, हीरा बंजारे पूर्व मंडी अध्यक्ष, अमर अरुण चंद्राकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत सैकडा़ें लोग शामिल थे।