महासमुन्द

कचरा कलेक्शन वाली रिक्शा कूड़े में फेंक दी
05-Oct-2025 2:43 PM
कचरा कलेक्शन वाली रिक्शा कूड़े में फेंक दी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 5 अक्टूबर। कचरे की सफाई करने वाले साइकिल रिक्शा को कचरा समझकर सडक़ किनारे कचरे में ही छोड़ दी गई। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत बरोंडा बाजार में गांव की सफाई के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा उठाने वाली साइकिल रिक्शा दी गई है। यहां दो साइकिल रिक्शा प्रदान किया गया है। ग्राम के मुख्यमार्ग में सितली नाला पुल के पास जहां कचरा डालते हैंं, वहीं यह रिक्शा पड़ा मिला। इसका एक पहिया भी गायब मिला। गनीमत है कि किसी कबाड़ी वाले की नजर इस पर नहीं पड़ी।


अन्य पोस्ट