महासमुन्द

बारिश से सब्जियों की फ सल तबाह, किसानों की तोड़ी कमर
05-Oct-2025 2:17 PM
बारिश से सब्जियों की फ सल तबाह,  किसानों की तोड़ी कमर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 5 अक्टूबर। अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान की बजह से हुई बारिश ने सब्जी उत्पादकों की ने कमर तोड़ कर रख दी है। यह उन किसानों के लिए और भी बुरी खबर है जिन्होंने कर्ज लेकर सब्जी की खेती की थी। महासमुंद सहित आसपास के खेतों, फ ॉर्म हाउसों में बारिश से सब्जी की खेती तबाह हो गई है। स्थिति यह है कि बाजार में आ रहे गुणवत्ताहीन सब्जियों की पूछ परख कम हो गई है।

विभागीय जानकारी के अनुसार लगातार बारिश से खेतों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। इससे हरी सब्जी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। विशेष रूप से लतादार बाली सब्जियां भिंडी, लौकी, करेला और खीरा बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। कई खेतों में पौधे सड़ गए हैं। किसानों ने बताया कि खेतों में पानी जमा होने से जड़ें सड़ रही हैं और फसलें पूरी तरह नष्ट हो रही हंै। इससे सब्जी उत्पादक किसान चिंतित हैं। बाजार में भी बाहर से सब्जियां नहीं पहुंच पा रही हैं। हर साल ठंड के सीजन में आमतौर पर सब्जियां सस्ती होती है। लेकिन इस साल महंगी हो जाएंगी। लोगों को इस बार हेल्दी सीजन में बाहर से आने वाली सब्जियों पर ही आश्रित होना पड़ेगा। वैसे भी महाराष्ट्र, ओडि़शा में भारी बारिश के कारण वहां से आने वाली सब्जियां और भी महंगी हो जाएंगी।

मालूम हो कि अंचल में बड़े पैमाने पर छोटे-बड़े किमान सब्जियों की खेती कर रहे हैं। जिले में इस साल 19570 एकड़ में इन दिनों सब्जियों की खेती की जा रही है। आसपास के ग्रामों में बड़े पैमाने पर सब्जियों का उत्पादन करते हैं। इन दिनों कुम्हड़ा कद्दू, टमाटर, लौकी, फूलगोभी, हरी मिर्च सहित पत्तेदार भालियों में चेंच भाजी, लाल भाजी सहित अनेक सब्जियों की पैदावार हो रही है। लेकिन सप्ताह भर से बारिश व बदली वजह से सब्जियों में इल्लियों तथा कीट लगने शुरू हो गए हैं। मुख्यालय के आसपास सब्जी का उत्पादन करने वाले छोटे किसानों ने बताया कि अब सब्जियों की आगामी खेप में देरी होगी। कीट प्रकोप की वजह से सब्जियों में छेद इनी की शिकायत बढ़ बढ़ गई है। लगातार भारित बारिश की वजह से इन दिनों सब्जी की फसल लेने वाले किसान इल्ली तथा अन्य कीट प्रकोप से अत्यधिक परेशान हैं। टमाटर, फूलगोभी, सेम, शिमला मिर्च, बैगन, सब्जियों में कीट प्रकोप है।


अन्य पोस्ट