महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,4 अक्टूबर। महासमुंद में देवी दुर्गा विसर्जन यात्रा के दौरान अभद्र फिल्मी गीत बजाए जाने से हिंदू आस्था पर पहुंची ठेस को लेकर को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने दुर्गा उत्सव समिति के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग को लेकर सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत के बाद तत्काल उक्त दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों ने सिटी कोतवाली पहुंच कर उनके बजाई गई अभद्र फिल्मी गीत के लिए लिखित में माफी मांगी। भविष्य में इस प्रकार की गलती नहीं करने की आश्वासन भी दी। इस बीच विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य थाने में उपस्थित थे। नगर के किसी भी इस तरह का पूर्ण गीत धार्मिक आयोजनों पर इस प्रकार के फूहड़ गीत चलाए जाने पर बजरंग दल,विहिप ने चेतावनी दी है कि उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करा कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।