महासमुन्द

एक्सिस बैंक पर हिंदू त्योहारों के विज्ञापन में ईसाई प्रतीक का आरोप
04-Oct-2025 4:21 PM
एक्सिस बैंक पर हिंदू त्योहारों के विज्ञापन में ईसाई प्रतीक का आरोप

सर्व हिंदू समाज व विहिप का विरोध प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 4 अक्टूबर। महासमुंद के बरोंडा चौक स्थित एक्सिस बैंक की एक शाखा में शुक्रवार को सर्व हिंदू समाज, विहिप के कार्यकर्ताओं ने बैंक पर आरोप लगाया कि नवरात्रि और दीपावली जैसे हिंदू त्योहारों के विज्ञापन में ईसाई प्रतीकों का उपयोग कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।

प्रदर्शनकारियों ने जय श्रीराम के नारे के साथ विज्ञापन को वापस लेने की मांग की। बैंक के बाहर जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया।

 

शुक्रवार शाम 4 बजे सर्व हिंदू समाज और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं एक्सिस बैंक के सामने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

 उन्होंने बताया कि एक्सिस बैंक इसे हिंदू त्योहारों का ईसाईकरण करने का प्रयास कर रहे है। नवरात्रि और दीपावली के विज्ञापन में एक महिला को डांडिया पकड़े दिखाया गया है। जबकि दूसरी ओर सांता क्लॉस का चित्र है। कार्यकर्ताओं ने एक्सिस बैंक प्रबंधन पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है।

 बैंक के अधिकांश ग्राहक हिंदू समाज से ही हैं। उन्होंने सवाल उठाया है कि यदि हिंदू पर्व के विज्ञापन में सांता क्लॉस को शामिल किया जा सकता है, तो क्रिसमस के अवसर पर हिंदू देवी-देवताओं के चित्र क्यों नहीं लगाते?


अन्य पोस्ट