महासमुन्द

दिनेश-विजय बंजारे को गुरु बालक दास सम्मान
04-Oct-2025 4:17 PM
दिनेश-विजय बंजारे को गुरु बालक दास सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,4 अक्टूबर। कोमाखान के सुअरमाल में गुरु घासीदास बाबा के सतनाम प्रचारक ब्रह्मदेव सम्राट समाधि वाले के तत्वावधान में 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सात दिवसीय सतनाम सत्संग व गुरु गद्दी पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सामाजिक जेलयात्री दिनेश बंजारे सहसचिव प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज और जिला अध्यक्ष विजय बंजारे को वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास सम्मान से सम्मानित किया गया।

               इस मौके पर जिला शक्ति से आए हुए संतजन परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की जीवनी और बाबा साहब अंबेडकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष विजय बंजारे ने समाज को नशापान से दूर रहकर शिक्षा और रोजगार की ओर ध्यान देने की बात कही। महासमुंद जिले में चल रही पे.बैक सोसायटी के बारे में भी समाज के लोगों को बताया जिसमें प्रतिभावान निर्धन छात्र.छात्राओं को आर्थिक मदद देकर पढ़ाई के लिए सहयोग की जाती है।

दिनेश बंजारे ने लडक़ी-लडक़ा को एक समान बताते हुए बराबर शिक्षा देने की बात कही। कहा कि आज के समय में लड़कियां उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही हंै। इसलिए घर के चार दीवारी में कैद कर ना रखें बल्कि वह जहां जाना चाहे वहां पढऩे के लिए भेजें।

 समाज में नशा की प्रवृत्ति बढ़ रही है इसे रोकने की जरूरत है। छोटे-छोटे रोजगार धंधा को अपनाएंगे तो हममे आर्थिक संपन्नता आएगी। छोटे-छोटे मामले में हमको लड़ाई झगड़ा नहीं होना है और कोर्ट कचहरी के चक्कर में ना पडक़र सामाजिक स्तर पर ही निपटारा करना चाहिए। कार्यक्रम में बच्चों ने सतनाम संस्कृति से संबंधित पेंटिंग, गीत, कविता प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर ब्रम्हदेव अवड़े, मुक्ता मारकंडेय, देवेन्द्र टंडन, सोनू टंडन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।


अन्य पोस्ट