महासमुन्द

महाआरती के साथ पारंपरिक गरबा का समापन
04-Oct-2025 4:13 PM
महाआरती के साथ पारंपरिक गरबा का समापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,4अक्टूबर। स्थानीय हाई स्कूल मैदान में सर्व हिन्दू समाज के बैनर तले आयोजित पारंपरिक रास गरबा उत्सव का समापन नगर पुरोहित पंडित पंकज तिवारी की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार व भव्य महाआरती से किया गया। महाआरती उपरांत गरबा स्थल पर आतिशबाजी की गई एवं मैदान में उपस्थित नागरिकों को प्रसाद स्वरूप बूंदी वितरण किया गया। गरबा उत्सव में पधारे महासमुन्द के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के साथ मंच पर उपस्थित नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पवन पटेल, अग्रज शर्मा सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। रास गरबा उत्सव के मध्य में पधारे नगरपालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू का आयोजन समिति के सदस्यों ने तिलक लगाकर स्वागत किया एवं आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। महाआरती में प्रमुख रूप से येतराम साहू, राहुल चंद्राकर एवं राजेश नायक सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य सम्मिलित हुए। रास गरबा उत्सव 2025 के अंतिम दिवस पर नियमानुसार प्रत्येक आगंतुकों का तिलक लगाकर प्रवेश दिया गया। भगवान राम एवं मां दुर्गा के रूप में आए नन्हें बच्चों का तिलक वंदन पर आयोजन समिति ने बेस्ट डांडिया प्लेयर ऑफ द डे पुरुष में प्रथम पीयूष दीवान द्वितीय वरुण कुमार साहू एवं तृतीय मनीष चंद्राकर को पुरस्कृत किया।

 

बेस्ट डांडिया प्लेयर ऑफ द डे महिला प्रथम आरती मिश्रा द्वितीय अंजली साहू तृतीय मुस्कान साहू,बेस्ट ड्रेस पुरुष के लिए प्रथम पुरस्कार विनय पटेल, द्वितीय कृष कुमार ने जीता।

               बेस्ट ड्रेस महिला प्रथम नीता तांडी, द्वितीय तारिणी साहू इसी प्रकार सांत्वना पुरस्कार लिलेश्वरी साहू, पूजा बंजारे, गीता साहू, रूखमणि ओगरे, पूनम ओगरे को क्वीन कलेक्शन की ओर से डिस्काउंट वाउचर प्रदान किया गया। रास गरबा उत्सव के सफल संचालन पर अंतिम दिवस विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी के सभी सदस्यों ने मंच पर एकत्रित होकर अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए संगठन की शक्ति का एहसास कराया। पुरस्कार वितरण पश्चात समिति के सदस्यों ने कलेक्टर एवं जिला कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी महासमुंद, नगरपालिका प्रशासन, पुलिस प्रशासन,जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट