महासमुन्द

डाइट में कई स्पर्धाएं
03-Oct-2025 4:36 PM
डाइट में कई स्पर्धाएं

महासमुंद, 3 अक्टूूबर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) महासमुंद में प्राचार्य डॉ.विजय खंडेलवाल सहित सहायक प्राध्यापक अरुण प्रधान के सिंग के मार्गदर्शन एवं संस्थान के वरिष्ठ व्याख्याता साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रभारी टेकराम सेन के संयोजन में स्वच्छता शपथ से लेकर निबंध लेखन कविता लेखन एवं वाचन वाद विवाद प्रतियोगिता, नारा लेखन, क्विज प्रतियोगिता स्वच्छता पर आधारित चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता एवं अतिरिक्त कचरा प्रबंधन एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन पर व्याख्याता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डीएलएड द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम की सफलता में वरिष्ठ व्याख्याता टेक राम सेन, उमादेवी शर्मा,राजेश चंद्राकर, संतोष साहू, कमलेश पांडेय, किरण कन्नौजे, दुर्गा सिन्हा, तिलोत्मा प्रधान, सुमन दीवान, लक्ष्मी सिन्हा, ईस्वर चंद्राकर, झरना साहू, सुनील साहू, सुनील मरकाम, सुषेण दीवान, आकांक्षा साहू, प्रदीप साहू आदि का योगदान रहा ।


अन्य पोस्ट