महासमुन्द
महासमुंद, 3 अक्टूूबर। राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिभावान एवं निम्न आय वर्ग के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित उच्च व्यावसायिक संस्थानों जैसे में चयन उपरांत प्रवेश प्राप्त करने के लिए तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना संचालित है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि योजना अंतर्गत पात्र विद्यार्थी अपने आवेदन निर्धारित प्रपत्र में 25 अक्टूबर तक पंजीकृत डाक के माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर आदिवासी विकास कार्यालय महासमुंद में जमा कर सकते हैं।
आवेदन का प्रारूप सहायक आयुक्तए आदिवासी विकास कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अथवा अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल होना चाहिए। चयनित संस्थान में प्रवेश की पात्रता प्रमाण.पत्र एवं संस्था द्वारा जारी प्रवेश सूचना पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
पालक की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। शासकीय सेवकों के आश्रित इस योजना के पात्र नहीं होंगे। किन्तु चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बच्चे योजना का लाभ ले सकेंगे।