महासमुन्द
महासमुंद, 3 अक्टूबर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ)द्वारा इंटर बटालियन बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल में किया गया, जिसमें महासमुंद जिले के सीनियर बास्केटबॉल खिलाड़ी सुभाष मंडल ने 184 बटालियन सीआरपीएफ की टीम से भागीदारी की।
आयोजन के सभी लीग मैच खेलकर 184 बटालियन ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मैच में 184 बटालियन ने 169 बटालियन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जिसमें सुभाष मंडल ने बेहतर खेल प्रदर्शन दिखाते हुए टीम के लिए 14 अंक बनाये।
फाइनल मैच में 184 बटालियन ने 66 बटालियन के साथ खेलकर विजेता बने। जिसमें सुभाष मंडल ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया सेक्टर टूर्नामेंट में चयनित होकर एक बार फिर सफलता हासिल की है।
ऑल इंडिया सेक्टर टूर्नामेंट के लिए प्रशिक्षण शिविर दुर्गापुर में आयोजित किया गया है। सुभाष मंडल विगत दो वर्षों से सेंट्रल बास्केटबॉल टीम से भागीदारी कर रहे हैं और इस बार भी चयनित होकर अपना कदम सफलता की ओर आगे बढ़ाया है। ऑल इंडिया सेक्टर टूर्नामेंट में चयनित होने पर खेल अधिकारी खेल एवं सफलता की ओर आगे बढ़ाया है।