महासमुन्द

महासमुंद में रात भर भारी बारिश
03-Oct-2025 3:59 PM
महासमुंद में रात भर  भारी बारिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,3अक्टूबर। रात भर तेज बारिश के बाद आज सुबह से महासमुंद जिले में मौसम खराब है। आसपास के जिलों में भी गुरुवार रात से लगातार बारिश का दौर जारी है।

 इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने महासमुंद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और कहा है बहुत भारी बारिश के लिए सतर्क रहें। मौसम विभाग की चेतावनी है कि तटीय और आदिवासी इलाकों में स्थानीय जलभराव और तेज हवा के आसार हैं। अत: लोग बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।

नदियों और नालों के किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


अन्य पोस्ट