महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 3 अक्टूबर। नगर में इस वर्ष रामलीला मंचन के ठीक पहले हुई मूसलाधार भारी बारिश में दशहरा सम्पन्न हो गया। बारिश की वजह से 25 फ़ीट ऊंचा रावण का पुतला गिला होने के कारण पूरा नहीं जल पाया, जबकि कोई ढाई घण्टे की रामलीला का भारी बारिश के बीच औपचरिक मंचन भी किया गया।
नगर में दशहरा पर्व को लेकर न प अध्यक्ष देवसिंग निषाद के नेतृत्व में खासी तैयारी की गई थी। शाम 5 बजे से दशहरा मैदान में लोग जुटने भी लगे थे परन्तु कोई 5 बजे के बाद अचानक तेज बारिश प्रारम्भ हो गई, जिससे बचने लोग जैसे तैसे अपने घरों को वापस पहुचे। बारिश देर रात एक बजे के बाद तक चलती रही।
दूसरी ओर दशहरा मैदान में कार से लोग पहुंचने लगे थे, परन्तु बारिश की वजह से अन्य साधनों से या पैदल आने वाले लोग मैदान तक नहीं पहुंच पाए।
कार सवार दर्शकों की उपस्थिति में रामलीला मंचन एवं रावण वध
बारिश से तरबतर हो चुके मैदान में रामलीला कलाकारों द्वारा मंचन में बारिश के कारण विध्न के कारण अंतत: समिति ने बरसते पानी मे ही मंचन करवाया और रावण के पुतले का दहन भी करवाया गया परन्तु रावण पुतला पूरी तरह बारिश में गीला होने की वजह से मात्र थोड़ा ही जल पाया, शेष रावण पुतला शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे समाचार के लिखे जाने तक मैदान में पूर्व की तरह: अधजले हालत में खड़ा है।
छोटे व्यवसाइयों को भी बारिश ने धोया
दशहरा पर्व पर बारिश के कारण दशहरा मैदान में छोटे छोटे व्यवसायी चाट गुपचुप भुंजी फल्ली एवम अन्य खाद्य एवम फैंसी समान के विक्रेता मायूस दिखाई दिए।सबसे अधिक नुकसान खाद्य सामग्री बेचने वेक ठेले खोमचे वालों का हुआ है।