महासमुन्द
कार से 20 किलो गांजा बरामद
03-Oct-2025 3:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,3 अक्टूबर। जिले की सिंघोड़ा पुलिस ने कार से 20 किलो गांजा जब्त किया है।
पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार में ओडिशा से गांजा खरीदकर महासमुंद की ओर गांजा की तस्करी हो रही है। उक्त सूचना पर चिंवराकुटा चौक के पास पुलिस ने घेराबंदी कर कार का इंतजार किया। पुलिस को देख कार चालक ने तेज गति से वाहन को भगाते आगे सिंघोड़ा मंदिर के सामने कार छोडक़र जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने कार क्रमांक की तलाशी ली। कार की पीछे डिक्की में एक सफेद कलर की प्लास्टिक बोरी में 20 नग टेपिंग किया हुआ पैकेट मिला। जिसे खोलकर देखने पर मादक गांजा मिला। उक्त गांजे का वजन 20 किलो बताया गया है।
पुलिस ने गांजा की कीमत पांच लाख रुपए आंकी है। गांजे और कार को बरामद कर आरोपियों की तलाश जारी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे