महासमुन्द

तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो घायल
03-Oct-2025 3:43 PM
तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर,  दो घायल

महासमुंद, 3 अक्टूबर। महासमुंद सांकरा से गुजरनेवाली नेशनल हाइवे 53 में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार दो लोग घायल है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अशोक पटेल पिरदा थाना तुमगांव निवासी ने शिकायत में बताया कि एक अक्टूबर को ग्राम सांकरा गणेशपुरपारा में तनमय पटेल के यहां मेहमान आए थे। दोपहर करीब एक बजे अपने ऑल्टो कार सीजी 04 एचएन 2083 में मैं और मेरी मां शकुंतला पटेल, दीदी उषा पटेल, पत्नी चित्रकला पटेल के साथ अपने घर ग्राम पिरदा जा रहे थे। एनएच 53 रोड सांकरा में पहुंचे थे कि माजदा ट्रक एमएच 25 एजे 9394 का चालक अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए कार को ठोकर मार दिया।

 इससे मेरी मां के पैर, कान के पास और पत्नी के माथा में चोट लगी है। इलाज के लिए निजी वाहन से झलप के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


अन्य पोस्ट