महासमुन्द

गलत तरीके से वरिष्ठ बता 4 शिक्षकों का पदोन्नति रद्द
03-Oct-2025 3:41 PM
गलत तरीके से वरिष्ठ बता 4 शिक्षकों  का पदोन्नति रद्द

महासमुंद,3अक्टूबर। महासमुंद जिले के शिक्षा विभाग में पदोन्नति प्रक्रिया में हुई गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। जिला शिक्षा अधिकारी डीईओ विजय कुमार लहरे ने जांच पूरी होने के बाद चार शिक्षकों की पदोन्नति रद्द कर उन्हें पुन: सहायक शिक्षक एलबी पद पर पदावनत कर दिया है। जिला स्तर की जांच में यह गड़बड़ी प्रमाणित हुई। इसके बाद डीईओ ने आदेश जारी कर चारों की पदोन्नति निरस्त कर दी।

       सभी मामलों में एक जैसा पैटर्न सामने आया है। आपसी स्थानांतरण के बाद नई वरिष्ठता से गणना होना चाहिए था। लेकिन बीईओ कार्यालय ने या तो जानबूझकर या लापरवाही वश पुरानी वरिष्ठता दर्ज कर पदोन्नति प्रस्तावित कर दी। डीईओ विजय कुमार लहरे ने स्पष्ट कहा है कि वरिष्ठता और पदोन्नति प्रक्रिया में किसी प्रकार की हेराफेरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


अन्य पोस्ट