महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,3अक्टूबर। जिले के सरायपाली घंटेश्वरी मंदिर के पास ट्रक रोककर उसमें लोड धान को पानी से बचाने के लिए तिरपाल ढंक रहे ड्राइवर के साथ 6 लोगों ने मारपीट कर 2 हजार रुपए लूट लिए। प्रार्थी ट्रक डाइवर की रिपोर्ट पर सरायपाली पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध मारपीट तथा लूट की अपराध दर्ज किया है। मामले में पुलिस बीएनएस की धारा 109, 15-2, 296, 3-5 309-4, 24-4, 351-2 के तहत प्रकरण र्ज कर विवेचना कर रही है।
प्रार्थी राजू चौहान ने सरायपाली पुलिस को बताया क वह ग्राम धुमाभांठा चौकी भंवरपुर क्षेत्र का निवासी है। ग्राम सालर थाना सारंगढ़ निवासी प्रकाश अग्रवाल के माजदा ट्रक क्रमांक सीजी 13 एवाय 8415 का वह ड्राइवर है। 30 सितंबर को ग्राम केजुवा से ट्रक में धान लोड कर बलोदिया राईस मिल बैतारी ले जा रहा था। शाम करीब साढ़े 7 बजे घंटेश्वरी मंदिर सरायपाली के पास ट्रक को रोड किनारे खड़ी कर ट्रक में लोड धान को पानी से बचाने के लिए तिरपाल से ढंक रहा था। गाड़ी में वह अकेला था। उसी समय सरायपाली का विशाल सोना एवं प्रकाश यादव, करण बेहरा दो मोटर सायकल में आये और प्रार्थी राजू के साथ मारपीट करने लगे।
राजू ने मारपीट करने का कारण पूछा तब विशाल सोना ने कहा कि तू गाड़ी को रोड में क्यों खड़ी किया है। राजू के साथ विशाल सोना, प्रकाश यादव, करण बेहरा हाथ-मुक्का एवं जान से मारने की नीयत से रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया। आरोपियों द्वारा मारपीट से प्रार्थी खून लिए वह भागा तो आरोपियों ने पीछा करते हुए दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और फिर लोहे के राड से मारा। इसके अलवा उसके जेब में रखे 2 हजार रुपए को लूट लिया।
कुछ देर बाद आरोपियों के तीन साथी वहां और आए उन्होंने भी मारपीट की।
आरोपियों के हमले से राजू को सिर, बायें पैर के पंजा में गंभीर चोट आया है। प्रार्थी ने शासकीय अस्पताल में अपना उपचार पश्चात थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया है।